प्रयागराज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सात सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी के प्रधानाचार्य वीके श्रीवास्तव के अनुसार आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया 23 अगस्त तक होनी थी, कोविड-19 के चलते ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर सात सितंबर कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल www.scvtup.in के माध्यम से प्रवेश हेतु अपना पंजीकरण करा सकते हैं।