फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ ने उठाए सवाल : राज्यसभा में गूंजा इलाहाबाद विवि में छात्रसंघ बहाली और फीस वृद्धि का मुद्दा

Mon, 12 Dec 2022 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाला इलाहाबाद विश्वविद्यालय का परिसर पुलिस के बूटों की धमक से रौंदा जा रहा है। विश्वविद्यालय ने चार गुना फीस बढ़ा दी है। सरकार ने अनुदान में कटौती कर दी है और वसूली अब छात्रों से की जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : चर्चित शायर और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने सदन में उठाया इविवि का मुद्दा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली और फीस वृद्धि का मुद्दा सोमवार को राज्यसभा में गूंजा। वहीं, इविवि के छात्र नेताओं ने दिल्ली में इन्हीं मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सामने धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाला इलाहाबाद विश्वविद्यालय का परिसर पुलिस के बूटों की धमक से रौंदा जा रहा है। विश्वविद्यालय ने चार गुना फीस बढ़ा दी है। सरकार ने अनुदान में कटौती कर दी है और वसूली अब छात्रों से की जा रही है।

विज्ञापन




Prayagraj News : छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करते इलाहाबाद विवि के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
स्नातक, परास्नातक के पाठ्यक्रमों के साथ हॉस्टल का शुल्क भी बढ़ाया गया है। जिस छात्रसंघ ने देश को कई दिग्गज नेता दिए, वहां वर्षों से ताला लगा हुआ है। दूसरी ओर, इविवि के छात्र नेताओं ने छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि और कुलपति की नियुक्ति के मुद्दे पर यूजीसी के सामने धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। छात्र नेताओं ने सचिव को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों ने यूजीसी से कुलपति को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, राहुल पटेल, हरेंद्र यादव, मुबाशिर हारून, डॉ. कंचन यादव, प्रसेजनजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

Prayagraj News : छात्रसंघ बहाली और शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली प्रदर्शन करते इविव - फोटो : अमर उजाला।
फेलोशिप समाप्त किए जाने के विरोध में आइसा ने फूंका पुतला
मौलाना आजाद राष्ट्रीय फेलोशिप खत्म किए जाने के विरोध में आइसा ने सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। आइसा कार्यकर्ताओं ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय फेलोशिप और एससी-एसटी प्री मैट्रिक फेलोशिप को बहाल करने की मांग की। स्नातक के छात्र आदित्य ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षण संस्थानों से अल्पसंख्यक और दलित आबादी के बड़े हिस्से को बेदखल करने की कोशिश के तहत यह फेलोशिप बंद की गई है। विरोध प्रदर्शन में अनिरुद्ध, भानु, राहुल, कासान, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें