इसरो वैज्ञानिक रवि केसरवानी का शनिवार को वाणिज्य कर विभाग में सम्मान हुआ। वहां एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ज्योत्सना पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। उधर रवि को विज्ञान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मानित किया गया। वहां उन्होंने मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। वाणिज्य कर विभाग में आयोजित कार्यक्रम में रवि ने चंद्रयान-3 को लेकर किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू हरिराम चौरसिया, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर सत्येंद्र मोहन पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं विज्ञापन परिषद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय ने की। उन्होंने महर्षि भरद्वाज द्वारा रचित सर्वस्व नामक ग्रंथ में नासा द्वारा रुचि लिए जाने की भी चर्चा की। अतिथियों का स्वागत शंकर लाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिव गोपाल मिश्रा, विजय चितौरी, मनोहर लाल, रूपाली मिश्रा आदि की मौजूदगी रही।