फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईशान ने दिलाई छावनी क्लब को एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जमुना क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर खेली जा रही संतोष सिंह मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में सोमवार को छावनी स्पोर्टिंग क्लब ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को एकतरफा मुकाबले में 4-0 के अंतर से हरा दिया। मैच के पहले हॉफ में ईशान अग्रवाल ने दूसरे व तीसरे मिनट में दो गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में छावनी स्पोर्टिंग क्लब के शिवांग ने तीसरा गोल और अंतिम समय में ईशान अग्रवाल ने अपना तीसरा और टीम का चौथा गोल मारकर मैच का स्कोर 4-0 कर दिया। यही स्कोर परिणाम में तब्दील हुआ। मैच में कबीर खान, अविनाश कुमार, मो. आसिफ अय्या व जितेंद्र कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर आरपी भटनागर मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें