फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दीजिए : कहीं आपकी बाइक में तो नहीं लग गया नकली ऑटो पार्ट, बजाज, होंडा और हीरो के पार्ट्स के नाम पर खेल

Tue, 24 Jan 2023 06:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाइक की मरम्मत करवाने  जा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। कहीं ऐसा ना हो कि आप दाम तो असली चुका रहे हैं लेकिन आपको सामान नकली मिल रहा हो। दरअसल शहर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाइक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक की मरम्मत करवाने  जा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। कहीं ऐसा ना हो कि आप दाम तो असली चुका रहे हैं लेकिन आपको सामान नकली मिल रहा हो। दरअसल शहर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा सोमवार को धूमनगंज के राजरूपपुर में हुआ। यहां बड़ी मात्रा में बजाज, हाॅंडा और टीवीएस के नकली ऑटो पार्ट्स बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपी दुकानदार पर कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मुकदमा देवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से लिखाया गया है। देवेंद्र ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई में कार्यरत हैं। उन्होंने धूमनगंज पुलिस को बताया कि वह देशभर में टू व्हीलर पार्ट्स से संबंधित उत्पादों की मार्केटिंग के बारे में सूचना संकलित करने व चेकिंग के लिए अधिकृत हैं। उन्हें सूचना मिली है कि धूमनगंज के राजरूपपुर में बड़े पैमाने पर देश की नामी-गिरामी कंपनियों के नकली ऑटो पार्ट बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना पर धूमनगंज पुलिस ने उन्हें साथ लेकर  राजरूपपुर में सुबोतो सेन के गोदाम में छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर बजाज, हाॅंडा, टीवीएस के नकली ऑटो पार्ट बरामद हुए। इसके अलावा होंडा के राॅ मटेरियल भी मिले। पूछताछ में पता चला कि नकली ऑटो पार्ट्स गत्तों के कार्टनों में भरकर कस्बों में सप्लाई किए जाते थे। इसके बाद देवेंद्र की ओर से धूमनगंज थाने पहुंचकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चेकिंग स्टाफ अपने साथ गोदाम से बरामद नकली ऑटो पार्ट्स के नमूनों को जांच के लिए मुंबई भी ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें