फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम का आमंत्रण पत्र देते श्रीश बाहु बली जी महाराज
10 से 14 अगस्त तक पांच दिवसीय 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। श्रीरामघाट पर साफ-सफाई कराई जा रही है। मंगलवार को आयोजक श्रीश बाहुबली महाराज और संयोजक दीपा मौर्य ने विधानसभा के सदस्यों को आमंत्रण दिया। विधान परिषद सभापति मानवेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है। शृंग्वेरपुरधाम, होलागढ़, सोरांव, फूलपुर, फाफामऊ और शांतिपुरम समेत आसपास के इलाकों में प्रचार किया जा रहा है।शृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और समाजसेवी देवराज मौर्य ने भी विधायकों को आमंत्रण दिया।