उत्तरप्रदेश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पार्थिव शिवलिंग निर्माण मे सम्मिलित होने का दि
- फोटो : Archive
10 से 14 अगस्त तक 5 दिवसीय 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई। आयोजक श्रीश बाहुबली महाराज और संयोजक दीपा मौर्य ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रण पत्र सौंपा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है। उन्होंने 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि यह सब भगवान की प्रेरणा से हो रहा है। उन्होंने आयोजक श्रीश बाहुबली महाराज का अंगवस्त्र से स्वागत और सम्मान किया। शृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने भी जलशक्ति मंत्री से मुलाकात की।