फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई मेकेनिकल का साक्षात्कार 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित अवर अभियंता (जेई) मेकेनिकल इंजीनियरिंग परीक्षा 2013 की लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में तीन, नौ एवं 10 नवंबर को साक्षात्कार नहीं होगा। सिविल एवं कृषि इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों की साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जेई परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की ओर से अपने अनुक्रमांक जानने के लिए आयोग के पास आवेदन किया जा रहा है, ऐसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ के होमपेज पर डाउनलोड सेगमेंट में ‘नो योर रोलनंबर’ पर क्लिक करके जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें