फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नल असेसमेंट में फेल छात्रों को पास करें स्कूल 

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर्नल असेसमेंट में फेल छात्रों को पास करें स्कूल      0 सीबीएसई ने स्कूलों से कहा फेल छात्रों का दोबारा ऑनलाइन टेस्ट लेकर  प्रमोट करें      प्रयागराज। स्कूलों की ओर से हुए इंटर्नल असेसमेंट में फेल छात्रों को प्रमोट करने का निर्देश केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दिया है। बोर्ड ने उन सभी छात्र और छात्राओं का ऑनलाइन टेस्ट लेकर अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्देश दिया है। कई स्कूलों ने फेल छात्र-छात्राओं के रिजल्ट को रोक दिया है। बोर्ड ने कहा है कि अपने स्तर पर किसी भी बच्चे को उसी कक्षा में नहीं रोका जाए। 0 कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं। ऐसे में 9वीं से 11वीं तक की कक्षा के सभी छात्र और छात्राओं की बिना वार्षिक परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है।  0 बोर्ड ने देश भर के सभी स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन और अब तक की रिपोर्ट के आधार पर प्रमोट करने का निर्देश दिया था।                0 बोर्ड के निर्देश के बाद स्कूलों ने उन छात्र और छात्राओं को आगे की कक्षा में नहीं भेजा, जो आंतरिक मूल्यांकन में फेल हो गए थे। 0 छात्रों के आग्रह पर की स्कूलों में अभी ऑनलाइन पढ़ाई स्कूलों में चल रही है और उन्हें इससे बाहर कर दिया गया है। छात्रों के आग्रह करने के बाद बोर्ड ने सभी स्कूलों को फेल छात्रों का दोबारा टेस्ट लेकर अगली कक्षा में भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें