फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले:फिल्मों में देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, जल्द बनेगा धर्म सेंसर बोर्ड

Thu, 10 Nov 2022 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बॉलीवुड में हमेशा से ही हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता रहा है। यह अब बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे फिल्म निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। अब फिल्मों और धारावाहिकों को जांचने के लिए एक धर्म सेंसर बोर्ड का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मों और धारावाहिकों में हिन्दू धर्म और हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली कहानी और दृश्यों को अब निर्माता और निर्देशक नहीं दिखा सकेंगे। अब धर्म सेंसर बोर्ड से इसकी अनुमति लेनी पड़ेगी। यह घोषणा ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने की है। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने बताया कि शंकराचार्य ज्योतिष्पीठ अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती अति शीघ्र धर्म सेंसर बोर्ड का गठन करेंगे।

विज्ञापन



बॉलीवुड में हमेशा से ही हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता रहा है। यह अब बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे फिल्म निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। अब फिल्मों और धारावाहिकों को जांचने के लिए एक धर्म सेंसर बोर्ड का गठन किया जाएगा। यदि निर्माता-निर्देशक ने हिन्दू धर्म पर निशाना साधा तो उसे नोटिस भेजा जाएगा।

 

 

कई दशकों से हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने का सिलसिला चलता आ रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने कि अति धर्म सेंसर बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसमें देश के विद्वान और जानकार लोगों को रखा जाएगा, जो कि उस फिल्म व धारावाहिक का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें