फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : सांसदों-विधायकों के 20 साल पुराने आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश

Fri, 25 Oct 2024 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने प्राप्त स्टेटस रिपोर्ट की 20 व 30 साल पुराने आपराधिक केसों की सूची अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व शासकीय अधिवक्ता एके संड को सौंपने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी एमपी/ एमएलए अदालतों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 20 साल से अधिक पुराने आपराधिक केसों के जल्द निस्तारण का प्रयास करें। साथ ही स्टेटस रिपोर्ट पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। न्यायमूर्ति एमके गुप्ता व न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने स्वत:कायम जनहित याचिका पर यह आदेश दिया है।

कोर्ट ने प्राप्त स्टेटस रिपोर्ट की 20 व 30 साल पुराने आपराधिक केसों की सूची अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व शासकीय अधिवक्ता एके संड को सौंपने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने अंबेडकर नगर, फैजाबाद अयोध्या, गाजीपुर लखनऊ व सोनभद्र में सांसद व विधायक के खिलाफ 30 साल से विचाराधीन केसों का हवाला दिया। गाजीपुर में बाहुबली बृजेश सिंह का केस बहुत पुराना है। जिसे लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें