institute alloted to tgt selected candidates
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए टीजीटी 2016 के उर्दू, सिलाई, गृह विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन, बंग्ला, वाणिज्य एवं कृषि का पैनल एवं परिणाम 28 फरवरी, 18 मार्च एवं 21 मई को जारी किया गया था। चयन बोर्ड की नौ जुलाई को हुई बैठक में अब चयनित अभ्यर्थियों को संस्था आवंटन कर दिया गया है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर संस्था आवंटन देख सकते हैं।