लेनदेन का वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को इंस्पेक्टर बहरिया मनोज कुमार पाठक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें थाने पर तैनात एसआई उमेश सिंह व मुंशी प्रदीप के अलावा एक सिपाही शामिल है। बता दें कि पिछले दिनों वायरल वीडियो में एक गांव का प्रधान व पुलिसकर्मियों के बीच लेनदेन की बात होते सुनाई पड़ती है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में प्रथमदृष्टया इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच कराई जा रही है।