करनाईपुर क्षेत्र के तेजपुर गांव में मूंग की खेती में कीड़े का प्रकोप से प्रभावित खेती
तेज धूप और कीड़ों के प्रकोप से मूंग व उड़द की फसल पर संकट गहराने लगा है। पत्तियों पर कीड़ों का हमला बढ़ने से पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं और पौधे कमजोर होने लगे हैं। किसान राम कैलाश पटेल, राम अभिलाष यादव और राम प्रकाश यादव आदि किसानों ने कृषि विभाग से विशेषज्ञ टीम भेजकर फसल की जांच करने, कीट की पहचान कर सही दवा उपलब्ध कराने और समय पर छिड़काव सुनिश्चित करने की मांग की है।