फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मांडा में खेलते समय कुएं में गिरकर मासूम की मौत, मचा कोहराम

Sun, 28 Sep 2025 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मांडा थाना क्षेत्र के सिरौठी गांव में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब खेलते-खेलते एक 10 वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव कुएं से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
कुंए में गिरकर बालक की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा थाना क्षेत्र के सिरौठी गांव में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब खेलते-खेलते एक 10 वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। गांव निवासी गंगा प्रसाद का बेटा संजय बिंद (10) रविवार करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर एक निजी डिग्री कॉलेज के पास बच्चों संग खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक समीप स्थित कुएं में जा गिरा। संजय को कुएं में गिरता देख साथ खेल रहे बच्चे ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवारजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण नाकाम रहे।

घटना की सूचना पाकर दरोगा योगेंद्र उपाध्याय पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी बुला ली गई। पंप मशीन लगाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं का पानी खाली किया गया, तब जाकर संजय का शव बाहर निकाला जा सका। शव बाहर आते ही संजय की मां प्रियंका बेसुध हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं का जगत नहीं बना है और नहर का पानी भरने से कुआं जमीन की सतह तक पानी से लबालब रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें