एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इंगुआ गांव में आग लगने से झोपड़ी जल गई।
- फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इंगुआ गांव में झप्पर में आग लगने से एक मासूम की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशी भी झुलस गए। कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना से परिवार में अफरातफरी मची रही। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।