फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रंजना इनरव्हील नव्या की अध्यक्ष, वर्षा बनीं सचिव

Wed, 09 Aug 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब इलाहाबाद नव्या का अधिष्ठापन दिवस समारोह मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक स्थानीय होटल में मनाया गया। इसमें रंजना मिश्रा को फिर से अध्यक्ष चुना गया। वर्षा सिंह को सचिव और रुचिका मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शुभ्रा चतुर्वेदी व शालिनी जैन को भी क्लब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष रंजना ने कहा, नई टीम समाज की गरीब महिलाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता यादव त्रिपाठी, सुषमा अग्रवाल, सरिता खुराना, रति तिवारी, रागिनी, प्रज्ञा यादव, श्वेता लाल, विनीता, अमृता सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें