सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गोहानी के बन पुरवा निवासी निलेश कुमार पटेल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विगत 22 जनवरी को उनका भाई शिवसागर सिंह (46) पुत्र राम नारायण पटेल निमंत्रण पत्र बांटने के लिए बाबूपुर गांव गया था। अमिलिया रेलवे ब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में शिव सागर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को एसआरएन में भाई की मौत हो गई।