फोटो परिचय। हंडिया में फायर सुरक्षा की जानकारी देते फायर कर्मी
अग्नि शमन केंद्र हंडिया की होटल, ढाबा व रेस्टोरेंटों में फायर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अग्नि शमन व आपात सेवा केंद्र हंडिया के फायरमैन अमर राज यादव व अजीत प्रजापति ने फायर उपकरण की जांच करके कर्मचारियों को उसको चलाने का प्रशिक्षण दिया। उपकरण की खामियों को तत्काल दूर करने की हिदायत दी गई। कहा कि आगलगी की घटनाओं में सजगता से ही जान माल की सुरक्षा की जा सकती है।