इंदिरा मैराथन के धावकों पर फूल बरसाए गए।
- फोटो : अमर उजाला।
अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन दौड़ के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। बुधवार को भोर में तीन बजे से रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी हो जाएगा। इसके तहत अंदावां चौराहा, रामपुर चौराहा, घूरपुर से लेप्रोसी नया यमुना पुल की तरफ आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मैराथन दौड़ के मद्देनजर लेप्रोसी चौराहे से शहर के अंदर आने वाले नैनी नया यमुना पुल का मार्ग दौड़ के लिए आरक्षित रहेगा। शहर के अंदर आने वाले छोटे दो पहिया और चार पहिया वाहन आवागमन के लिए पुराने यमुना पुल का प्रयोग करेंगे।