फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से अचानक इंडिगो ने विभिन्न शहरों के लिए बंद की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज । 14 अप्रैल तक किए गए देशव्यापी लाक डाउन की वजह से विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा पिछले दिनों 15 अप्रैल से विभिन्न शहरों के लिए टिकट की बुकिंग की जा रही थी। लेकिन अब इंडिगो ने शुक्रवार से अचानक बुकिंग बंद कर दी है। इंडिगो द्वारा बुकिंग बंद किए जाने के बाद चर्चा इस बात की है केंद्र सरकार देश व्यापी लॉक डॉउन की अवधि एक दो रोज में बढ़ा सकती है। एयरपोर्ट प्रबंधन का भी कहना है की बीते दिनों कंपनी द्वारा 15 तारीख से पुणे, मुंबई ,दिल्ली आदि शहरों की बुकिंग की जा रही थी जो अब बंद कर दी गई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21 दिन के देशव्यापी लॉक डाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म होगी। 14 अप्रैल तक देश भर में चल रही सभी यात्री ट्रेनें और सभी घरेलू उड़ान भी बंद है। इस बीच रेलवे ने 15 अप्रैल से विभिन्न ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की तो विमानन कंपनी इंडिगो ने भी प्रयागराज से संचालित दिल्ली, मुंबई ,पुणे, बेंगलुरु ,कोलकाता, रायपुर आदि शहरों के लिए बुकिंग शुरू कर दी । मुंबई, पुणे ,बंगलुरु का किराया तो कुछ तिथियों में 15 अप्रैल के बाद 10 हजार से ऊपर भी पहुंच गया। लेकिन इंडिगो द्वारा शुक्रवार से अचानक बुकिंग बंद कर दिए जाने से अब कहा जा रहा है कि सभी घरेलू उड़ान का संचालन 14 अप्रैल के बाद भी शायद ही शुरू हो। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर विपुल काले ने भी अब बुकिंग ना किये जाने की पुष्टि की है। इस बारे में एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील यादव का कहना है कि एयर इंडिया की फ्लाइट 30 अप्रैल तक बंद है। इंडिगो बुकिंग कर रहा था अब उसने भी बुकिंग बंद कर दी है। हो सकता है की उड्डयन मंत्रालय अभी फ्लाइट शुरू न किए जाने पर विचार कर रहा है। प्रयागराज से फ्लाइट संचालन शुरू होगा या नहीं इस बारे में एक दो रोज में दिल्ली से जरूरी दिशा निर्देश मिल जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें