IndiGo's Delhi-Prayagraj flight canceled
प्रयागराज। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को निरस्त रही। फ्लाइट निरस्त होने की वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। इस बीच जो यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे उन्हें लखनऊ और वाराणसी भेजा गया। कुछ ने अपना रिफंड वापस लिया। इसके अलावा रायपुर और कोलकाता फ्लाइट भी शुक्रवार को विलंब से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची।