फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

independence day : कमांड सेंटर से लाइव निगरानी, संदिग्धों पर नजर, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट पर पुलिस

Thu, 15 Aug 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अलर्टनेस के मद्देनजर संबंधित थानों की फोर्स ने अपने-अपने इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान होटल, लॉज व धर्मशालाओं में पहुंचकर आगंतुक रजिस्टरों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सभी प्रमुख बाजारों व संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की जा रही है। कमांड सेंटर से इन स्थलाें पर होने वाली गतिविधियों पर लाइव नजर रखी जा रही है। उधर खुफिया टीमें भी भीड़भाड़ वाले व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर टोह लेने में जुट गई हैं। बुधवार को देर शाम तक होटल और मॉल्स में चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अधिकारी चक्रमण करते रहे। बृहस्पतिवार को शहर के भीड़ वाले इलाके में पुलिस मुस्तैद रही। डॉग स्क्वॉयड की मदद से चेकिंग और निगरानी की गई। 

अलर्टनेस के मद्देनजर संबंधित थानों की फोर्स ने अपने-अपने इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान होटल, लॉज व धर्मशालाओं में पहुंचकर आगंतुक रजिस्टरों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए। मॉल्स व बाजारों में डॉग स्क्वॉड व एंटी सबाटोज टीमों ने पहुंचकर चेकिंग की। डीसीपी नगर दीपक भूकर के नेतृत्व में नगर जोन में सभी एसीपी व थाना प्रभारी सड़क पर फोर्स लेकर उतरे और देर रात तक चेकिंग में लगे रहे।

संदिग्धों को रोका गया और पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। बाइक पर ट्रिपलिंग करने वालों व ब्लैक फिल्म लगे चारपहिया वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाली फीड के जरिए कमांड सेंटर से लाइव निगरानी भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें