सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में बहरिया ब्लॉक प्रमुख पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव की ओर से जार्जटाउन थाने में दर्ज कराई गई है।
तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा से जुड़े बहरिया ब्लॉक प्रमुख कुलदीप पांडेय ने फेसबुक पर सपा संरक्षक पर अशोभनीय टिप्पणी की। जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस तरह के कृत्य से धार्मिक भावनाएं भी भड़काने का काम किया गया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
किन्नरों में मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर
मुट्ठीगंज में दो दिन पहले किन्नरों के बीच हुई मारपीट के मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष से तनीषा किन्नर ने 24 नामजद व 15 अज्ञात पर मारपीट, धमकी व सोने के गहने लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से शिवानी किन्नर ने पांच नामजद व कई अज्ञात पर मारपीट, धमकाने व लूट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।