फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उद्घाटन मैच में सतना ने 43 रनों से आनापुर की टीम को हराया

विज्ञापन
बिहार ब्लाक के शकरदहा में जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते बाबागंज विधायक विनोद सर - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिहार ब्लाक के शकरदहा में जनसत्ता कप प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का उद्घाटन मैच सतना की टीम ने आनापुर को 43 रनों से हराकर जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने करते हुए सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुए जनसत्ता कप के चौथे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आनापुर व सतना के बीच खेला गया। आनापुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। सतना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में आनापुर की टीम सात विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में 90 रन ही बना सकी। इस तरह से सतना ने 43 रनों से यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें