फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दारागंज में चोरों ने 95 हजार नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दारागंज के बक्सी खुर्द निवासी संतोष कुमार श्रीमाली के घर को निशाना बनाते हुए 25 अप्रैल की रात चोरों ने 95 हजार नकदी और गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 25 अप्रैल को वह परिवार के साथ अपने गांव मुंगारी करछना गया था। दूसरे दिन सुबह जब वह घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा था। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा था। उनके कमरे की आलमारी का ताला भी टूटा था। आलमारी से पत्नी और भाभी के गहने गायब थे। इसके अलावा करीब 95 हजार रुपये नकद भी चोर उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें