फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अवैध मिट्टी खनन सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2.45 करोड़ की चोट

Sun, 15 Jun 2025 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगानगर जोन के सरायममरेज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार देर रात छापा मारने के बाद शनिवार भोर तक चली कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर जोन के सरायममरेज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार देर रात छापा मारने के बाद शनिवार भोर तक चली कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आठ ट्रैक्टर और पांच जेसीबी मशीनें सीज कर दी गईं। पुलिस अफसरों का दावा है कि अभियान से अवैध खनन माफियाओं को करीब 2.45 करोड़ रुपये की चोट पहुंची है। वहीं, खनन विभाग ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

एडीसीपी गंगानगर आईपीएस पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सूत्राें के मुताबिक, सिंडिकेट काफी लंबे समय से सक्रिय था और इसकी जानकारी पुलिस को गुप्त सूत्रों से मिल रही थी। यह खेल रात में ही चलता था, जिसमें दबंगई से किसानों की जमीनों से अवैध मिट्टी खनन किया जाता था।

11 आरोपी गिरफ्तार

आठ ट्रैक्टर व पांच जेसीबी मशीनें सीज

2.30 करोड़ की अवैध मिट्टी व वाहन जब्त

खनन विभाग ने 40 लाख का जुर्माना ठोका

स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों की भूमिका जांच के घेरे में

इस कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा अवैध खनन सिंडिकेट स्थानीय थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से संचालित हो रहा था। वहीं, पुलिस अफसरों ने गोपनीय तरीके से जांच भी शुरू कर दी है। जांच के बाद यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

नेटवर्क की परतें खोलने में जुटे अफसर

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जनपद स्तर पर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनन विभाग से भी जुड़ी कड़ियों को खंगाला जा रहा है कि इस पूरे रैकेट को संरक्षण कैसे मिल रहा था। पुलिस अफसर अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गए हैं।

 

शिकायतें मिल रही थीं और इसी क्रम में शुक्रवार देर रात कार्रवाई की गई। वाहनों को सीज कर लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंडिकेट से जुड़े बड़े नाम भी सामने आए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। - पुष्कर वर्मा, एडीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें