थाना क्षेत्र चौबारा निवासिनी राजकली पत्नी स्व़ भगौती के मुताबिक 2005 में आवासीय पट्टा मिला है। विधवा का आरोप है कि उसकी आवासीय पट्टे की भूमि पर गांव के दबंगों ने जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी। विधवा ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए अवैध कब्जा रोकने की मांग की है। एसडीएम ने विधवा महिला के प्रार्थना पत्र पर राजस्व निरीक्षक/लेखपाल एवं पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया है।