नगर निगम की झूंसी जोन की टीम ने बुधवार को हवेलिया वार्ड में सरकारी ट्यूबवेल की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। हवेलिया के संगम विहार काॅलोनी में सरकारी ट्यूबवेल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। 15 जुलाई 2005 को राजीव गांधी पेयजल योजना के तहत ट्यूबवेल लगाया गया था। नलकूप पर जनरेटर मोटर, स्टार्टर के साथ ही अन्य सामान लगे हुए थे। आरोप है कि कब्जेदार ने सभी सरकारी सामान भी गायब कर दिए थे। साथ ही सरकारी ट्यूबवेल का संचालन भी बंद कर दिया। बुधवार को नगर निगम की टीम जोनल अधिकारी सुदर्शन चंद्रा एवं एसओ झूंसी महेश मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर लगाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर ट्यबवेल और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।