फूलपुर। इफको के विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार ने कहा कि इफको 128 लाख टन उर्वरक का विपणन कर देश में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। अन्य संस्थाएं इसका आधा भी उर्वरक उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। फूलपुर में इफको के सांस्कृतिक महोत्सव में मंगलवार को वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी के कुशल नेतृत्व में ही हासिल हो सकी। कहा कि बढ़ता प्रदूषण बड़ी चुनौती है। प्रबंध निदेशक डॉ. अवस्थी ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नैनो उर्वरक की खोज की, जिसका पेटेंट भी सिर्फ इफको के पास है।
इस मौके पर इफको आल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, इफको आल इंडिया कर्मचारी संघ के चेयरमैन वृजेश सिंह, इफको फूलपुर के उपमहाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन शंभू शेखर , इफको कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय, महामंत्री विनय यादव, इफको अधिकारी संघ के महामंत्री स्वयं प्रकाश, जनसंपर्क अधिकारी सोनू तिवारी मौजूद रहे।