फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलोगे कूदोगे तो मिलेगी सरकारी नौकरी : गिरीश चंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में पहले कहावत थी कि खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब, लेकिन अब यह कहावत बदल गई है। अब खेलने और कूदने पर सरकारी नौकरी मिलती है। यह बातें रविवार को 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को क्लास टू के पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे कारण कई खिलाड़ियों को नायब तहसीलदार समेत अन्य पदों पर नियुक्ति मिली है। इसके पहले निदेशक खेल डॉ. आरपी सिंह ने मंत्री का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें