हिजरी कैलेंडर के जिलहिज्जा माह की 29वीं तारीख यानी मंगलवार को चांद नजर आया तो बुधवार से मोहर्रम का आगाज होगा। सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम के अध्यक्ष मुफ्ती मो.मुजाहिद हुसैन रजवी मिस्बाही और उपाध्यक्ष मौलाना सैयद रईस अख्तर हबीबी ने लोगों से निम्नलिखित नंबरों पर चांद दिखने की सूचना देने को कहा है। इसके लिए कमेटी की ओर से मोबाइल नंबर 7007046503, 9415351861, 9415239786 जारी किए गए हैं।