फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदिरालय खुले तो देवालयों को भी खोले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन में शराब की दुकानें खोले जाने के बाद अब मंदिरों को भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की मांग उठने लगी है। हरिद्वार के धर्माचार्यों और काशी विद्त परिषद के बाद अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी लॉक डाउन में मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की मांग की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा है कि सरकार ने शराब की दुकानें खोली हैं तो आखिर देवालयों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए अब तक बंद क्यों रखे गए हैं। उन्होंने योगी सरकार से सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए सभी छोटे- बड़े मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की मांग की है।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि मंदिर खोले जाने की मांग को लेकर अखाड़ा परिषद के महामंत्री और पंच दशनाम जून अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि से बातचीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखेंगे। महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा है कि कोरोना को लेकर पिछले डेढ़ माह से लॉक डाउन है और लगभग दो माह से मंदिरों के कपाट बंद हैं। ऐसे में मंदिरों में पुजारियों और अन्य कर्मचारियों के वेतन देने में भी बहुत कठिनाई आ रही है। महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि जब राजस्व के लिए सरकार शराब की दुकानें खोले जाने की अनुमति दे सकती है, तो उसे दूसरी दुकानें और मंदिरों को भी खोले जाने की अनुमति दे देनी चाहिए। ताकि लोगों की रोजी-रोटी भी चलती रहे। महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि सरकार यदि मंदिर खोलने की अनुमति देती है तो कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर प्रबंधन सभी नियमों और प्रोटोकाल का भी पालन करेंगे। उन्होंने कहा है मंदिर खुलने से लोग यदि मंदिर में दर्शन को जाएंगे तो अपने आराध्य से कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि सनातन परम्परा में लोगों का ऐसा विश्वास है कि वे आराधना करेंगे तो उनके कष्ट दूर होंगे।,लेकिन मंदिर बंद होने से लोग अपने आराध्य से प्रार्थना भी नहीं कर पा रहे हैं। इनसेट मुनव्वर राणा की मांग नाजायज प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा की उस मांग को गलत बताया है, जिसमें उन्होंने मांस की दुकानों को खोले जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मुनव्वर राणा का समूचा देश सम्मान करता है, लेकिन उन्होंने इस वक्त जो मांग उठाई है, वह कतई जायज नहीं है। महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा है कि शराब की दुकानों को खोले जाने का फैसला ही गलत है। लेकिन लाक डाउन में मांस की बिक्री से और गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें