फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए साल पर संंगम क्षेत्र में भीड़ बढ़ी तो लागू होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष पर संगम क्षेत्र में जश्न मनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। माघ मेला पुलिस भी इसे लेकर तैयारियों में जुटी है। योजना बनाई गई है कि लोगों की भीड़ बढ़ती है तो मेला क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। वाहनों के आवागमन को सीमित किया जा सकता है।
विज्ञापन

नव वर्ष के दिन संगम क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने पहुंचते हैं। अधिकांश लोग परिवार के साथ मेला क्षेत्र में आते हैं इसलिए बड़ी संख्या में वाहन भी मेला क्षेत्र में पहुंचते हैं। इस स्थिति में यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस को अच्छी खासी कसरत करनी पड़ती है। इसे ही देखते हुए मेला पुलिस ने योजना तैयार की है। इसके तहत तय किया गया है कि संगम क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ने पर आवागमन सीमित किया जा सकता है। संगम क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर दोपहिया वाहनों को हेलीपैड और चार पहिया वाहनों को प्लॉट नंबर 17 पार्किंग से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। एसएसपी माघ मेला राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

पिछले साल भी उमड़ी थी भीड़
नव वर्ष पर पिछले साल भी संगम क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी थी। बडी संख्या में वाहनों के पहुंचने से पार्किंग भी फुल हो गई थी। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ था। मेला क्षेत्र के बाहर आसपास के इलाकों में स्थित मार्गों में भी वाहनों की कतारें लग गई थीं। दोपहर बाद कई मार्गों पर जाम लगा था और फिर देर शाम तक पुलिस जाम खत्म कराने में जूझती रही थी।
विज्ञापन


जल पुलिस के 100 से ज्यादा जवान रहेंगे मुस्तैद
नव वर्ष पर नदी में किसी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए जल पुलिस भी मुस्तैद है। प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी ने बताया कि अलग-अलग शिफ्ट में 100 से ज्यादा जवान घाट पर मुस्तैद रहेंगे। मौजूदा समय में संगम क्षेत्र में एसडीआरएफ की एक टीम के साथ ही पीएसी बाढ़ राहत दल की चार कंपनी तैनात हैं। इसके अलावा जल पुलिस के जवान भी तैनात हैं। नव वर्ष पर जल पुलिस के जवानों का एक दल रबर बोड, स्पीड बोट पर लगातार नदी में भ्रमण करते हुए हादसों को रोकने के लिए भ्रमणशील भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें