इलाके के एक होटल में सोमवार को पति ने महिला को प्रेमी संग पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।
होलागढ़ थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली विवाहिता का सोशल मीडिया के जरिये सोरांव इलाके के एक युवक से प्रेम हो गया। विवाहिता दो बच्चों की मां हैं। सोमवार को पति ने विवाहिता को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। हंगामे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने विवाहिता को उसके भाई को सौंप दिया है। सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।