क्षेत्राधिकार हनन के खिलाफ कैट बार में अनशन पर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में क्षेत्राधिकार में कटौती को लेकर चल रहे अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार 19वें दिन जारी रहा। मामले को सुलझाने के लिए और बीच का रास्ता निकालने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित प्रधान पीठ के चेयरम रंजीत मोरे की अगुवाई में बार और बेंच की आनलाइन बैठक हुई। इसमें न्यायमूर्ति राजीव जोशी न्यायिक सदस्य कैट, अंजनी नंदन सरन, इलाहाबाद पीठ के विभागाध्यक्ष न्यायमूर्ति ओम प्रकाश, रजनीश राय, मोहन प्यारे आदि ने हिस्सा लिया। कई घंटे चली वार्ता के बात निष्कर्ष निकला कि किसी भी प्रकार का क्षेत्राधिकार हनन नहीं किया जाएगा। अनशनरत अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया गया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। उधर, आंदोलनरत कैट बार के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन वापसी का निर्णय नहीं लिया जाएगा।