सहसों के कांदी गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना।
नवमी पर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। दुर्गाधाम मंदिर रामनाथ पट्टी में पुजारी मुन्ना दुबे ने मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रामनाथ पट्टी, ललचहा, सहसों, टटिहरा, कांदी, कसेरूआ खुर्द और रुदापुर सहित विभिन्न गांवों में भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाया। जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।