फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेलवे के कॉन्ट्रैक्ट चिकित्सकों का मानदेय बढ़ा, अधिकतम राशि अब 1.42 लाख

Fri, 20 Sep 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कॉन्ट्रैक्ट चिकित्सकों का जीडीएमओ श्रेणी में मानदेय 75 हजार की जगह 95 हजार, स्पेशियलिस्ट (पहला वर्ष) का 95 हजार की जगह 1.23 लाख, स्पेशियलिस्ट (दूसरा वर्ष या अधिक) का 1.05 लाख की जगह 1.30 लाख एवं सुपर स्पेशियलिस्ट का 1.15 लाख की जगह 1.42 लाख मानदेय किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के सभी चिकित्सालयों में कार्यरत क़ॉन्ट्रैक्ट चिकित्सकों का मानदेय रेलवे ने बढ़ा दिया है। इसका फायदा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा, झांसी, उत्तर रेलवे के लखनऊ, अंबाला, मुरादाबाद, फिरोजपुर, दिल्ली एवं पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, वाराणसी एवं इज्ज्तनगर मंडल एवं अन्य रेल मंडलों के चिकित्सालयों में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (सीएमपी) को मिलेगा। अब मानदेय की राशि 95 हजार से लेकर 1.42 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले माह ही प्रयागराज दौरे पर पहुंचीं तत्कालीन चेयरमैन रेलवे बोर्ड जया वर्मा सिन्हा से नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। तब इम्प्लॉइज संघ की ओर से सभी कॉन्ट्रैक्ट चिकित्सकों का मानदेय बढ़ाए जाने संबंधी पत्र सीआरबी को सौंपा गया।

तब बताया गया कि रेल अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट चिकित्सक इस कारण नहीं आ रहे थे कि उन्हें रेलवे द्वारा दिया जाने वाला मानदेय कम है। इस दौरान इम्प्लॉइज संघ की ओर से सभी कॉन्ट्रैक्ट चिकित्सकों को 75 हजार की जगह 1.25 लाख दिए जाने की मांग की गई। तब सीआरबी ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल रेलवे बोर्ड की ओर से बुधवार की देर शाम मानदेय बढ़ाए जाने का पत्र एनसीआर के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को जारी किया गया। इस पत्र में अलग-अलग श्रेणी में मानदेय बढ़ाए जाने की बात कही गई।

कॉन्ट्रैक्ट चिकित्सकों का जीडीएमओ श्रेणी में मानदेय 75 हजार की जगह 95 हजार, स्पेशियलिस्ट (पहला वर्ष) का 95 हजार की जगह 1.23 लाख, स्पेशियलिस्ट (दूसरा वर्ष या अधिक) का 1.05 लाख की जगह 1.30 लाख एवं सुपर स्पेशियलिस्ट का 1.15 लाख की जगह 1.42 लाख मानदेय किया गया है। महामंत्री आरपी सिंह, मंडल मंत्री चंदन सिंह ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें