फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीआर में बेघर लोग भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनपीआर) और जनगणना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कार्यशाला में अफसरों, प्रगणकाें को इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

निदेशक जनगणना एवं नागरिकता पंजीकरण नरेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पहले चरण में एनपीआर का काम होगा। इसमें मकान सूचीकरण एवं उनकी गणना का काम पूरा होगा। इसमें बेघर भी लोग शामिल किए जाएंगे। यह व्यवस्था पहली बार लागू की जाएगी। एनपीआर का काम 16 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। 30 जून को ही सूची जारी कर दी जाएगी। दूसरे चरण में मतगणना का काम शुरू होगा। इसमें लोगो से मकान, ईंधन के प्रकार, पेयजल एवं प्रकाश के ब्योरे की जानकारी ली जाएगी। निदेशक ने बताया कि जनगणना का कार्य मोबाइल एप्स से संपन्न करने वाले प्रगणकों को प्रतिमाह 25000 रूपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर को छह दिनी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रयागराज मंडल के लिए छह मास्टर टेनर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिला स्तर पर 440 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें