फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े गृहकर का विरोध जारी, भैंस के आगे बजाई बीन

Fri, 11 Mar 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गृहकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
व्यावसायिक भवनों के बढ़े गृहकर के विरोध में पार्षदों के साथ विभिन्न संगठनों का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को जनहित संघर्ष समिति ने भैंस के आगे बीन बजाकर बढ़े टैक्स का अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। उधर, पार्षदों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारी एकता समिति की ओर से शुक्रवार को दिन में 12 बजे डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बलुआघाट चौराहा पर बाबा समाज सेवी संस्थान एवं संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ भैंस के आगे बिना बजाकर बढ़े टैक्स का विरोध किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी एवं संस्थान के अध्यक्ष पार्षद सतीश केसरवानी ने कहा कि नगर विकास मंत्री को व्यापारी और जनता का दर्द नहीं महसूस हो रहा है। प्रदर्शन में राजेश केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा, किशोरी लाल, रीतू शुक्ला, कुलदीप चौरसिया, जीतू केसरवानी आदि शामिल थे।

उधर, पार्षद एवं पूर्व पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपकर छोटे दुकानों के टैक्स में कमी समेत नियमावली 2013 में आवश्यक संशोधन की मांग की। इसमें शिव सेवक सिंह, कमलेश सिंह, चंद्रशेखर बच्चा, उत्तम कुमार, चंद्रप्रकाश गंगा, अशोक कुमार, मोहम्मद मुस्लिम, प्रहलाद चंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें