फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से घर में घुसकर छेड़खानी, होमगार्ड नामजद
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली में रहने वाली महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। उसने होमगार्ड को नामजद कराया है। महिला का आरोप है कि होमगार्ड अपनी पत्नी के साथ करेली में रहता है। उसने एक और महिला से निकाह किया है जिसे उसने नयापुरवा में किराए के मकान में रखा है। महिला का आरोप है कि होमगार्ड उस पर भी गलत नजर रखता है और कई बार उसने आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। 14 अक्तूबर की शाम सात बजे वह जबरन कमरे में घुसकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोग जुटे तो वह भाग निकला। 112 नंबर की पुलिस भी आई। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। आरोप है कि शिकायत के बावजूद करेली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत भेजी। आयोग केदखल पर करेली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें