Holland Hall students sorrouded Bishop
- फोटो : AU
प्रयागराज। हॉलैंड हाल छात्रावास के अंत:वासियों ने बुधवार को छात्रावास आवंटन की मांग को लेकर गवर्निंग बाडी के चेयरमैन पीटर बलदेव का घेराव किया। सिविल लाइंस स्थित बिशप हाउस के घेराव के दौरान बिशप ने सभी छात्रों से मिलने से इनकार कर दिया। बिशप ने छात्रों से कि वह 25 जुलाई को तीन-चार छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सकते हैं। छात्रों के आग्रह पर बिशप ने कुछ छात्र नेताओं से मुलाकात की, छात्रों ने उन्हें बताया कि हम लोग किराए के मकान में रह रहे हैं। इस दौरान मौजूद बिशप के विधिक सलाहकार ने कहा कि छात्रावास घाटे में चल रहा है, इस कारण से हम लोग इस बार आवंटन नहीं करेंगे। इस पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों के हंगामे पर पुलिस बुला ली गई। छात्रों ने आगे भी घेराव की चेतावनी दी है।