फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi In Prayagraj : होली पर करेली, चौक समेत पुराने शहर में 52 संवेदनशील स्थल चिह्नित

Sat, 28 Feb 2026 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने पुराने शहर और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों (हॉटस्पॉट्स) को चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में ठठेरी बाजार की होली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने पुराने शहर और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों (हॉटस्पॉट्स) को चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर खाका तैयार किया है। थाना पुलिस के साथ ही पीएसी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे और खुफिया टीमों से निगरानी रखी जाएगी। वहीं, जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां एक से सात मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।

सोमवार से 950 अतिरिक्त पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सोमवार से 950 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। जिन इलाकों में पिछले वर्ष विवाद या तनाव की स्थिति बनी थी वहां पर विशेष सतर्कता और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। चौक, जानसेनगंज, करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज, अतरसुइया, मुट्ठीगंज, कटरा समेत अन्य जगहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि शराब तस्करी को रोकने व हुड़दंगबाजों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह पैदल गश्त करेगी। वाहनों की सघन जांच होगी। अगर कोई हुड़दंग मचाते पकड़ा गया तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।

शहर में लगभग 52 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसके अलावा 950 अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। अगर कोई हुड़दंग मचाते पकड़ा गया तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें