फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन हो विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में हुए संत सम्मेलन में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अभियान चलाने की घोषणा के बाद अब संत इस कानून के समर्थन में प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इसी क्रम माघ मेला में शृंगी ऋषि आश्रम के प्रमुख स्वामी शृंगी ऋषि महाराज ने सीएए कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने शिविर में आए भक्तों से कहा कि इस कानून का विरोध कर कुछ लोग देश में अस्थिरता लाना चाहते हैं। जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं उन लोगों का हिंदू विरोध करें। माघ मेला स्थित सेक्टर एक में महावीर सरस्वती चौराहा स्थित शिविर में उन्होंने कि यह कानून नागरिकता देने वाला है। जबकि कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं कि इस कानून से नागरिकता छीन ली जाएगी। लोग इस भ्रम में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें