शिवानंद और आशीष उर्फ छोटू। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर नच्चू ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। आशीष उर्फ छोटू (22) पुत्र ज्वाला सिंह निवासी सरपतहिया थाना नैनी अपने साथी शिवानंद केसरवानी (22) पुत्र दिनेश केसरवानी निवासी नैनी के साथ हलवाई का काम करने मेजा गया था। वहां से दोनों मंगलवार की रात लगभग एक बजे घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में नच्चू ढाबा के पास उनकी बाइक डीजे से टकरा गई।मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौकेै पर पहुंच गई।