फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करेली में कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली हाईस्कूल की छात्रा, पिता की मौत के बाद से थी सदमे में

Fri, 07 Nov 2025 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली थाना क्षेत्र के भावापुर में बृहस्पतिवार देर शाम 10वीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली। मां की चीखपुकार सुनकर पहुंचे अन्य परिजनों ने आननफानन किशोरी को फंदे से उतारा। तब उसकी सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली थाना क्षेत्र के भावापुर में बृहस्पतिवार देर शाम 10वीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली। मां की चीखपुकार सुनकर पहुंचे अन्य परिजनों ने आननफानन किशोरी को फंदे से उतारा। तब उसकी सांसें चल रही थीं। उसे निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होती देख डाॅक्टरों ने उसे कॉल्विन अस्पताल रेफर कर दिया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

भावापुर निवासी आतिफा (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। पिता अनवर की करीब पांच साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा एक छोटा भाई है। फुफेरे भाई वदूद ने बताया कि पिता की मौत के बाद से आतिफा की मां एक निजी अस्पताल में काम करके परिवार का भरण पोषण कर रही थीं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे आतिफा कमरे में अकेली थी। उसकी मां किचन में खाना बना रही थीं, जबकि छोटा भाई बाहर था। कुछ देर बाद जब मां किसी काम से कमरे में गईं तो अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई।

आतिफा दुपट्टे के फंदे से लटकी तड़प रही थी। मां की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए और उसे अस्पताल लेकर गए। हालांकि उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों का कहना है कि पिता की मौत के बाद से छात्रा गुमसुम रहने लगी थी। वह ज्यादातर अकेले ही समय बिताती थी। आशंका है कि पिता की मौत के बाद से वह अवसाद का शिकार हो गई थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। करेली थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से छात्रा की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें