फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 11 फरवरी से बंद होगा हाईकोर्ट पानी टंकी रेलवे पुल, पैदल व दो पहिया वाहनों का आवागमन जारी रहेगा

Fri, 09 Feb 2024 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के संगम सभागार में हुई बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने लोक निर्माण विभाग को आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
ROB - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट पानी की टंकी के समीप स्थित खुसरो बाग रेलवे पुल की क्षतिग्रस्त होने के कारण जिला प्रशासन ने इसे 11 फरवरी से बंद करने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के संगम सभागार में हुई बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने लोक निर्माण विभाग को आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा।

हालांकि, इस दौरान पुल पर दो पहिया व पैदल आवागमन जारी रहेगा। इसके लिए पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी। आने वाले दिनों में इसी पुल के बगल स्थित नवनिर्मित रेलवे पुल पर दोनों तरफ का यातायात शुरू किया जाएगा।

बैठक में लोक निर्माण विभाग की मुख्य अभियंता प्रतिनिधि कामिनी कौशल, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीके राय, अधिशासी अभियंता नवीन कुमार एडीसीपी यातायात शैलेश सिंह, टैंपो टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें