मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके स्थान पर 14 जनवरी को हाईकोर्ट इलाहाबाद और लखनऊ खंडपीठ में न्यायालय कार्य दिवस घोषित किया गया है। यह जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण ने अधिसूचना जारी कर दी।