लोकसभा चुनाव को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छुट्टियों को घोषणा कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट 25 मई को बंद रहेगा। लखनऊ खंडपीठ में 20 मई को अवकाश रहेगा। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ने पत्र जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने पत्र जारी कर जिला न्यायालय और प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में भी अवकाश की घोषणा की है। पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव की वजह से कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में 20 मई को जिला न्यायालय बंद रहेंगे। साथ ही छठे चरण के मतदान के दौरान 25 मई को भी प्रयागराज और प्रतापगढ़ के जिला न्यायालयों में अवकाश रहेगा।