फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : ज्ञानवापी परिसर में स्थित वुजूखाने के सर्वे पर जुलाई में होगी सुनवाई

Fri, 24 May 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायमूर्ति अजीत कुमार की कोर्ट के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कोर्ट को बताया कि न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच को सुनवाई के लिए नामित किया गया था। इस पर न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने कहा कि फिर यह मामला मेरी कोर्ट में कैसे आ गया ?
विज्ञापन
वजूखाना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर स्थित वुजूखाने का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से सर्वे कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी। याची राखी सिंह की ओर से दायर पुनरीक्षण याचिका (सिविल रिवीजन) पर उपयुक्त बेंच नामित करने के लिए फाइल मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजी गई है।

न्यायमूर्ति अजीत कुमार की कोर्ट के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कोर्ट को बताया कि न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच को सुनवाई के लिए नामित किया गया था। इस पर न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने कहा कि फिर यह मामला मेरी कोर्ट में कैसे आ गया ? उन्होंने मुकदमे के रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद इसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें